लिख दो मेरे रोम रोम में राम राम और रमा पति

लिख दो मेरे रोम रोम में राम राम और रमा पति Likh Do Mere Rom Rom Me Ram Ram Aur Rama Pati Lyrics

लिख दो मेरे रोम रोम में,
राम राम और रमा पति
राम राम और रमा पति
लिख दो मेरे रोम रोम में राम,
राम राम और रमा पति
लिख दो मेरे रोम रोम में ।।

शीश पे मेरे शिवजी लिख दो,
कानो पे कन्हैया जी
नैनो में नरसिंह लिख दो,
नाक पे नाग नथेया जी,
लिख दो मेरे रोम रोम में राम,
राम राम और रमा पति।।

होंठों पे हरी जी लिख दो,
दांतो पे दयालु राम जी,
और जीभ पे जगदीश लिख दो,
कंठ पे कमलापति राम जी,
लिख दो मेरे रोम रोम में राम,
राम राम और रमा पति।।

गला में मेरे गिरधारी लिख दो,
मुख पर मुरली वाले श्याम जी,
भुजा पे भगवान लिख दो,
हाथो पे मेरे हनुमाना जी,
लिख दो मेरे रोम रोम में राम,
राम राम और रमा पति।।

छाती पे मेरे चतुर्भुज लिख दो,
पेट पे परमेश्वर राम जी,
नाभी पे नारायण लिख दो,
जांघो पे जय सियाराम जी,
लिख दो मेरे रोम रोम में राम,
राम राम और रमा पति।।

घुटने पे गोविंदा लिख दो,
पीठ पे परमानन्द राम जी,
चोटी पे आशा गिरी लिख दो,
चरणों में लिख दो चारो धाम जी,
लिख दो मेरे रोम रोम में राम,
राम राम और रमा पति।।

राम भजन देखे –

Leave a Comment