रंग गुलाल की महके खुशबू मौसम रंग रंगीला
लो आ गया मेला हो …..लो आ गया मेला ।।
सज धज के मेरा सेठ सांवरा लगता छैल छबीला
लो आ गया मेला हो …..लो आ गया मेला।।
लहराते श्याम ध्वजा है लगता है नज़ारा प्यारा
हर तरफ सुनाई देता मेरे श्याम का ही जयकारा
जिधर भी देखो हवा में उड़ता है रंग नीला पीला
लो आ गया मेला हो …..लो आ गया मेला।।
मेरे श्याम के प्यार में पागल हो जग सारा मतवाला
पैदल चलने वालों के संग चलता खाटूवाला
छम छम घुँघरू पाँव के बजते टाप रखे जब लीला
लो आ गया मेला हो …..लो आ गया मेला ।।
रंगीन हुई भक्तों से देखो खाटू की गलियां
बाबा संग खेलन होली उमड़ी है सारी दुनिया
कुंदन श्याम का मंदिर प्रांगण सज के लगे सजीला
लो आ गया मेला हो …..लो आ गया मेला।।