माँ तो माँ होती है भैया माँ तो माँ होती है

घर में हो या हो मंदिर में
माँ तो माँ होती है भैया
माँ तो माँ होती है।।

जिसने अपने लाल के ऊपर है माया बरसाई
अर्पित नाम उन्हें भाता है मात कहो या माई।।

तू जागे तो जागे माता तू सोये तो सोये माता
माँ तो माँ होती है भैया माँ तो माँ होती है।।

जिसने अपने खून से सींचा अपने लाल का जीवन
सारे गम पीती है माँ खुशहाल हो लाल का जीवन।।

ममता माँ दो नाम है लेकिन एक सीप दो मोती है
माँ तो माँ होती है भैया माँ तो माँ होती है।।

घर में हो या हो मंदिर में
माँ तो माँ होती है भैया माँ तो माँ होती है।।

Leave a Comment