सांवरे का स्वागत सत्कार करो रे

सांवरे का स्वागत
बड़े भाग्य से आयी घडी मन नाचता छम छम
सांवरे का स्वागत सत्कार करो रे
भाव से भजनो से मनुहार करो रे।।

हाथो से अपने घर को संवारा
गंगा के जल से आँगन बुहारा
चौखट पर लगाए बंधन वार
बंधन वार बंधन वार।।

नून राई मिलके एक बार करो रे
सांवरे का स्वागत सत्कार करो रे
भाव से भजनो से मनुहार करो रे।।

सांवरे का स्वागत सत्कार करो रे
भाव से भजनो से मनुहार करो रे।।

भक्तो के संग में उत्सव मनाया
प्रेमी जानो को हमने बुलाया
रहना जाए कोई कसर
कोई कसर हाँ कोई कसर
मंगल घडी में मंगला चार करो रे ।।

सांवरे का स्वागत सत्कार करो रे
भाव से भजनो से मनुहार करो रे।।

अच्छे करम कुछ है काम आये
दुनिया के मालिक घर मेरे आये
श्याम ने सुनली मेरी पुकार
मेरी पुकार हो मेरी पुकार।।

सँवारे का मोहित आभार करो रे
भाव से भजनो से मनुहार करो रे
सांवरे का स्वागत सत्कार करो रे
भाव से भजनो से मनुहार करो रे।।

बड़े भाग्य से आयी घडी मन नाचता छम छम
सांवरे का स्वागत सत्कार करो रे
भाव से भजनो से मनुहार करो रे।।

Leave a Comment